अमरोहा

आषाढ़ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु 

 अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम पर दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों से पहुंचे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : आषाढ़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम पर पवित्र स्नान किया। स्नान का क्रम सुबह चार बजे से दस बजे तक चला। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से श्रद्धालु यहां पहुंचे। स्थानीय क्षेत्र से मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ के लोगों ने भी गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को जल अर्पित किया। उन्होंने परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की। गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने घाट पर लगी दुकानों से खरीदारी भी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोताखोरों की टीम और पुलिस बल तैनात रहा। मान्यता है कि आषाढ़ अमावस्या पर गंगा स्नान और दान से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button