चेकिंग के दौरान 23 भैंसें निर्दयता से ठूंसी मिली।
पशु क्रूरता के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी, मसौली। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। मुखबिर की सूचना पर गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भयारा से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक डीसीएम वाहन मे लदी 23 भैंसे बरामद की। जानवरों के मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे जो तेज गर्मी में हाफ रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन मे चलाई जा रही चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात्रि वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राज करन सिंह, उपनिरीक्षक शिवकुमार गस्त पर् थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक डीसीएम नम्बर यूपी 47 टी 8029 पर भैंसो को ठूस ठूस कर भरकर बाराबंकी की और ले जा रहे है पुलिस ने भयारा मोड पर घेराबंदी कर जब डीसीएम मे जमातलासी ली तो देखा डीसीएम 23 मादा भैंस ठूस ठूस कर भरी हुई है जिनके मुह व पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने डीसीएम चालक राम स्वरूप पुत्र धनीराम निवासी झुकिया कोतवाली देहात जनपद बहराइच सहित डीसीएम मे सवार ध्यानचंद पुत्र मोतीलाल कश्यप निवासी ग्राम गोडियन पुरवा कोतवाली नानपारा, सलमान पुत्र तासली निवासी ग्राम नरायणपुर थाना इन्होना जनपद श्रावस्ती को हिरासत मे लेते पशु कुर्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।



