मेरठराजनीति

आपातकाल देश के इतिहास का एक काला अध्याय: कृष्ण पाल गुर्जर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। आईएमए हॉल में भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास का एक काला अध्याय है। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या कर दी गई और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनकी माता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी प्रदीप कंसल ने की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इटावा मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। गुर्जर ने योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उत्तर प्रदेश में बहुत लोकप्रिय है और उसने जनता का विश्वास जीता है। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को याद किया गया, जो इंदिरा गांधी के शासनकाल में हुए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button