अमरोहा

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

अमरोहा में प्रभारी मंत्री बोले- लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव रहें तत्पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  कलेक्ट्रेट सभागार में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक अविस्मरणीय अध्याय है। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को अतुलनीय बताया। मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लें।
प्रभारी मंत्री ने आपातकाल को तीन पीढ़ियों द्वारा लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी हितों के लिए लगाया गया था। इससे लाखों परिवारों को पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर संविधान की अवहेलना का आरोप लगाया।
मंत्री ने वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए कैंप और की गई मदद का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल इंसानियत का दुश्मन था, इसलिए भारतवासी इसे काला दिवस के रूप में मनाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button