बरेली
नाथ नगरी में लाल पत्थरों पर उकेरी जाएंगी भगवान शिव की आकृतियां
बरेली के 19 स्थानों पर बनेंगी फोकस वॉल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नाथ नगरी को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता दिलाने की दिशा में एक और नया कदम उठाया गया है। नाथ कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख 19 स्थानों पर बनने वाली फोकस वॉल अब प्लास्टिक कोटेड न होकर लाल पत्थर की होंगी, जिन पर भगवान शिव की विविध आकृतियां उकेरी जाएंगी। इस बदलाव का उद्देश्य न केवल शहर की आध्यात्मिक महत्ता को बढ़ाना है, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नाथ नगरी का अनुभव भी कराना है।
पर्यटन उपनिदेशक ब्रजपाल सिंह ने बताया कि इससे न केवल दीवारें आकर्षक दिखेंगी, बल्कि इनसे आध्यात्मिकता और नाथ नगरी की महत्ता भी झलकेगी। हालांकि लाल पत्थर लगने से फोकस वॉल की लागत बढ़ने की संभावना है। शासन से बजट पास होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



