बालाघाट
विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली एक परिवार के तीन सदस्यो की जान
बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित जिंदा जला देवर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ब्यूरो बालाघाट(म0प्र0) : लांजी के सर्रा गांव की घटना, मंदिर में पूजा करने नेवरवाही जा रहे थे तीनो। बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा में 24 जून की सुबह बेहद ही विभत्स हादसा घटित हो गया, जहां 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से तीन लोग की जिंदा जलने से मौत हो गई। जहां तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और बाइक से देवलगांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे। जहां मृतकों की पहचान सर्रा निवासी सेवकराम पाचे उम्र 30 वर्ष, उनकी पत्ती रेणुका पांचे 28 वर्ष और भाई भोजराज पांचे 28 वर्ष के रूप में हुई है।
स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि घटना के बाद मृतको का शव करीब एक घंटे तक जलते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब तीनो बाइक पर सवार होकर सर्रा से नेवरवाही दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हाईटेंशन लाइन के ऊपर पेड़ की एक टहनी गिर गया, जिसके बाद तार टूटकर सड़क पर आ गया। इसी दौरान मंदिर जा रहे तीनो लोग बाईक समेत तार के संपर्क में आ गये। जहां तार में दौडते हाईवेल्टेज करंट की वजह से बाइक ने आग पकड़ ली। जहां बाएक सवार तीनों लोगों को
संभलने का भी मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग के कर्मचारी और लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे।विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वही पंचनामे की कार्यवाही के बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया ।
घटना स्थल पर लोगो की भीड़ में कुछ लोग आक्रोशित नजर आये। जहां उन्होने कई बार इलाके में झुलते बिजली के तारों और जर्जर खंभों को लेकर शिकायत किये जाने की चर्चा की, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि बारिश के पूर्व बिजली विभाग के द्वारा बिजली के खंबों व तारों के मेंटनेस के लिये मॉनीटरिंग करना था, जो नहीं किये जाने के आरोप लगाये जा रहे है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की पहल पर विद्युत विभाग ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करवाई।
इन्होने कहा:-
“घटना बेहद ही हृदय विदारक है। पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजे प्रदान किया जायेगा। मृतकों के परिजनों को सरकारी योजना में सहायता दी जाएगी।”
राजकुमार कर्राहे
विधायक लाँजी
“कंपनी की ओर मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।”
दीपक उइके
अधीक्षण अभियंता
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी




