सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्लैटिनम अवार्ड, पर्यावरण संरक्षण में रचा नया कीर्तिमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । एनटीपीसी विंध्याचल को पर्यावरणीय उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और गौरव प्राप्त हुआ है। ग्रीन एनवायरो फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में परियोजना को प्लैटिनम अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।
दिनांक 19 जून 2025 को आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय विद्युत मंत्री सुरेश प्रभु ने की। एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से यह पुरस्कार संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) ने ग्रहण किया। यह सम्मान दर्शाता है कि एनटीपीसी विंध्याचल पर्यावरणीय संरक्षण को केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में अपनाए हुए है। संयंत्र ने ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण, जल प्रबंधन, वायु गुणवत्ता सुधार और हरित तकनीकों के उपयोग में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह उपलब्धि न केवल एनटीपीसी विंध्याचल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे ऊर्जा क्षेत्र के लिए प्रेरणा है कि विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखा जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button