मेरठ

निरन्तर भ्रमण करके खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण का कार्य पूरे करें अधिकारी: डा. वीके सिंह

-विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहाकार समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहाकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा इस्कॉन मन्दिर के प्रतिनिधि तथा अन्य व्यापारियों को ईट राईट कैम्पस, ईट राईट स्कूल तथा भोग से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण से शत् प्रतिशत आच्छादित किए जाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि वह खाद्य सुरक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करें तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करते हुए खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कांवड़ शिविर में प्रयोग होने वाले खाद्य व पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करें तथा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले खाद्य व पेय पदार्थों के रेस्टोरेंट तथा ढाबों में रेट लिस्ट को प्रमुख स्थान पर लगवाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर), जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक प्रबंधन जिला उद्योग केन्द्र, आबकारी निरीक्षक, बाट-माप अधिकारी, यातायात निरीक्षक, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समन्वय (मध्यान्ह भोजन), मण्डी सचिव, जिला पूर्ति अधिकारी, उप मुख्य जिला विकास अधिकारी, प्रबन्धक (पराग), ड्रग एण्ड कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, रजनीश कौशल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सभी कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button