बाराबंकी

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिबद्धता का संकल्प।

बाराबंकी में लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बाराबंकी। आज का दिन जनपदवासियों के लिए भावनाओं से भरा और लोकतंत्र के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक बन गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज जिले में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को आपातकाल दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिन न केवल इतिहास की कठिन घड़ियों की याद दिलाने वाला रहा, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनः आत्मसात करने का अवसर भी बना। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत और जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन द्वारा हस्ताक्षर अभियान से की गई। सभागार में लगाए गए कैनवास पर उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों और लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ अपने हस्ताक्षर किए। यह दृश्य भावुक कर देने वाला था, जब उम्रदराज लोकतंत्र सेनानियों ने हाथों से हस्ताक्षर कर जनतंत्र की अहमियत को फिर से जीवंत कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button