गोड्डा

झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस की चौकसी तेज

मोतिया ओपी प्रभारी ने सिकटिया के समीप चलाया सघन वाहन जांच अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

गोड्डा : विभिन्न प्रकार के दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य की सीमा पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस नजर आ रही है। इसी क्रम में मोतिया ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में झारखंड-बिहार बॉर्डर के समीप सिकटिया क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह विशेष अभियान खासकर अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की पहचान के उद्देश्य से चलाया गया। जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई। वाहन चालकों के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र (आर सी), बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की भी जांच की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि यह जांच अभियान पूरी तरह से एहतियातन है, ताकि राज्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई जनता की सुरक्षा और विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए है। इस दौरान जिन वाहनों में कागजात की कमी पाई गई, उनके चालकों को मौके पर चेतावनी दी गई और कुछ मामलों में जुर्माना भी लगाया गया। वहीं, कुछ संदिग्ध वाहनों को रोककर गहन पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह के कदमों से सीमावर्ती इलाकों में अपराध पर लगाम लगेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button