बाराबंकी

मोहर्रम को लेकर रसौली में सुरक्षा कड़ी।

पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, जुलूस के रास्तों का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बाराबंकी। कस्बा रसौली में मोहर्रम पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। चौकी प्रभारी अजहर खान ने मोहर्रम के जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ताजिया मानक के अनुसार ही रखा जाए। फ्लैग मार्च के दौरान सिपाही हरिकांत यादव, सिपाही रमेश पटेल समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button