अमरोहा

एक्सरसाइज के दौरान शिक्षक को हार्ट अटैक

 परिवार मे पत्नी और दो बेटे हैं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा : एक दुखद घटना सामने आई। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक मनोज गौड़ (45) की एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। मनोज गौड़ वासुदेव मोहम्मदी सराय के निवासी थे। वे अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। सुबह वे पहली मंजिल पर अपनी नियमित एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

उनकी पत्नी रेनू शर्मा ने जब नाश्ते के लिए आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो वे नीचे आईं। उन्होंने मनोज को अचेत अवस्था में देखा। परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है। मनोज के परिवार में पत्नी रेनू शर्मा और दो बेटे गर्व और रोहन हैं। उनकी अचानक मृत्यु की खबर से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button