अमरोहा
हसनपुर में चोरों ने की चार घरों में चोरी
8 लाख के गहने और नकदी गायब, शोर से भागे चोर, शिकायत दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : थाना सैदनगली क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया। ईसापुर शर्की गांव में सबसे बड़ी चोरी जवेंद्र के घर में हुई। चोरों ने कूमल लगाकर घर में प्रवेश किया। उन्होंने लॉकर से भैंस की बिक्री से मिले 1 लाख 10 हजार रुपए की नकदी और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए
मंगलसूत्र और नए कपड़े ले गए

कुल मिलाकर करीब 7 लाख का नुकसान हुआ। इसी गांव में बीरबल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1500 रुपए और नए कपड़े चुराए। पप्पू के घर से मंगलसूत्र और नए कपड़े ले गए। चौथे घर में जयपाल के यहां चोर कूमल लगा रहे थे। कूमल की आवाज से लोग जाग गए और शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना मिलते ही सैदनगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ इलाके में कॉम्बिंग की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



