अमेठी
आप पार्टी के दो नेता तीन वर्ष के लिए निष्कासित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। बुधवार को आम आदमी पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने दो पार्टी के नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
वहीं जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि काफी समय से पूर्व मीडिया प्रभारी आवेश हन्फी व पूर्व जिला महासचिव पंकज तिवारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


