बागपत

प्रसिद्ध उद्यमी मुकेश जैन  धार्मिक सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। जगन्नाथ मिश्र धातु प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक और खेकड़ा क्षेत्र के प्रसिद्व उद्यमी मुकेश जैन को प्रसिद्ध भागवत कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर ने सुदर्शन न्यूज चैनल के धार्मिक- सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण कार्यक्रम में पुरस्कृत करने पर बागपत खेकड़ा उद्योग विकास संघ ने प्रसन्नता व्यक्त की।
बागपत खेकड़ा उद्योग विकास संघ के अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि हमारे लिये यह खुशी की बात है कि अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किये जा रहे मुकेश जैन हमारे खेकड़ा क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संघ की सचिव मोनिका सिंह ने भी कहा कि यह मुकेश जैन की विलक्षण प्रतिभा है कि उन्हें सुदर्शन न्यूज चैनल के निदेशक सुरेश चव्हान के भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर जी, स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी व जैन मुनि लोकेश जी महाराज द्वारा सम्मानित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button