रामपुर शाहबाद
गरीबी की जगह गरीबों को हटा रही सरकार: सांसद
अवैध रूप से बनी मस्जिद मजार व दुकानों को किया ध्वज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद पटवाई। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पटवाई पहुंचे जहां पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की जद में आए मस्जिद और मदरसे तोड़े जाने का विरोध जताते हुए जालिमाना कार्रवाई करार दिया। सांसद ने कहा कि मस्जिद और मदरसे को नजायज तरीके से तोड़ा गया है। बिना नोटिस के ही मस्जिद को तोड़ दिया गया। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक खास समुदाए के लोगों का उत्पीड़न कर मस्जिदों और मदरसों को मिटाने की कोशिश की जा रही है।



