मथुरा
गोवर्धन में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सामान सड़क पर फेंका

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन में नगर पंचायत प्रशासन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर सख्ती दिखाई तो कर्मियों ने जमकर तांडव मचाया। अस्थायी दुकान को तोड़ते हुए उसका सामान सड़क पर फेंक दिया। दुकानदार ने कर्मचारियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया और नहीं देने पर सामान फेंक दिया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी चैतन्य तिवारी के निर्देशन में कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया। परिक्रमा मार्ग में बने पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। वहीं सख्ती दिखाते हुए अस्थायी अतिक्रमण भी हटवाए गए। दुकानदारों ने सड़क पर तखत, कुर्सी तथा अन्य सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा था। ईओ ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाकर फुटपाथ पर लगे लकड़ी के खोखे हटाए। दुकानदार मुरारी लाल शर्मा का आरोप है कि पंचायत कर्मियों ने दुकान को तोड़कर फ्रिज बाहर सड़क पर फेंक दिया, इससे फ्रिज टूट गया।



