गोड्डा
हूल दिवस पर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा आगामी हूल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, बुधवार को गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के प्राचार्य डा० विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के संयोजक गोड्डा कॉलेज के संताली विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो० प्रदीनाथ हांसदा थे।
गोड्डा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिताओं में शामिल छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन कर प्रतिभा सूची तैयार की गई है, जिन्हें 28 जून 2025 को विश्वविद्यालय में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोड्डा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना है। सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राएं दुमका में सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय मैं आयोजित हूल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।



