मेरठ

पति ने दिया तलाक, तो पत्नी ने खा लिया जहर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति द्वारा दूसरी शादी करने और फोन पर तीन तलाक दिए जाने से व्यथित होकर महिला ने यह कदम उठाया।

श्यामनगर निवासी अमरीन उर्फ गुड्डो की शादी 10 साल पहले आस मोहम्मद से हुई थी। शादी के बाद अमरीन ने दो बेटियों को जन्म दिया। बेटा न होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। इसी कारण पति दूसरी शादी की बात करने लगा। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अमरीन अपने मायके चली गई। जब उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जब अमरीन ने पति को फोन किया तो उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अमरीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अमरीन को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अमरीन के परिवार ने पति आस मोहम्मद और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button