अमरोहा

दिनदहाड़े युवक से 10 हजार की लूट

अमरोहा में तीन बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, जंगल की तरफ भागे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमरोहा :  रहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 10 हजार रुपए लूट लिए। गजरौला के काँकाठेर गांव का रहने वाला लोकेश सिमथला गांव जा रहा था।
सुबह 9 बजे श्यामगढ़ी गांव से पहले पुलिया के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने लोकेश के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 10 हजार रुपए छीन लिए। वारदात के बाद बदमाश जंगल की तरफ फरार हो गए।
लूट के बाद पीड़ित की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोकेश ने रहरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना इंचार्ज कुमरेश त्यागी का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button