स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 पर आधारित प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
Block level workshop based on Swachh Survey Gramin-2025 concluded

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। प्रखणड में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 को लेकर प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड सभा कक्ष में किया गया, जिसमें जिले के जिला समन्वयक अनुज कुमार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी SSG-2025 का सर्वेक्षण किया जायेगा। यह सर्वे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर सफाई एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन करना है। इस वर्ष Academy of Management Studies (AMS) नामक स्वतंत्र एजेंसी को सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। यह एजेंसी जून से अगस्त 2025 के बीच गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेगी। कार्यशाला में बताया गया कि SSG-2025 के अंतर्गत कुल 1000 अंकों का प्रावधान है, जिसमें Citizen Feedback के 100 अंक निर्धारित हैं। वहीं Service Level Progress का भी आकलन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक सदाम अंसारी, सभी ग्राम पंचायतों के जलसहिया एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रमुख मापदंड एवं ग्रामवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


