मोदीनगर

डीजीआर स्कूल ने दिया समाज को सशक्त संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर : डीजीआर पब्लिक स्कूल, पतला में  महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक सांकेतिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का सफल संचालन स्कूल की एनसीसी इकाई द्वारा 35 यूपी बटालियन एनसीसी, मोदीनगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पीयूष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

रैली का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सोनल चौधरी एवं विद्यालय प्रबंधक श्री गुलबीर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में चेतना जागृत करना तथा महिला सम्मान और समानता को बढ़ावा देना था।

रैली के दौरान प्रधानाचार्या डॉ. सोनल चौधरी ने कहा, आज की बालिकाएं ही कल की सशक्त नारी बनेंगी। हमें उन्हें न केवल शिक्षित करना है, बल्कि उनके अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति भी सजग बनाना है। इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।”

रैली का संचालन एनसीसी अधिकारी श्री गुड्डू गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण पूनम कुमारी, नीरज शर्मा, रचना शर्मा, दिव्या शर्मा, वर्षा चौधरी, आकांक्षा शर्मा, प्रियंका त्यागी, मीनाक्षी एवं कपिल कुमार आदि मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button