गोड्डा

जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा महागामा विस में संविधान सम्मेलन आयोजित

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दलित समाज के लोगों की उमड़ी भीड़। 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा (मेहरमा) : जिला कांग्रेस कमिटी गोड्डा द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के स्थित खिरौंधी आवास पर महागामा विधानसभा का संविधान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के० राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ० प्रदीप कुमार बालमुचू, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, एससी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, एसटी विभाग के चेयरमैन जोसाई मरांडी, प्रदेश प्रवक्ता रियाजुल अंसारी, श्यामल किशोर सिंह, शांतनु मिश्रा, अवधेश प्रजापति, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव तथा अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान मौजूद रहे। जहां सभी मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। इस संविधान सम्मेलन में दलित समाज से जुड़े हजारों महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक न्याय, समानता व संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू ने संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने संविधान से हमें लड़ने, लिखने और बोलने का अधिकार दिया है। शिक्षित बनों, संगठित रहो और संघर्ष करो उनका ध्येय है।हम सभी दलित समाज को उनके बातों पर चलने की आवश्यकता है। दलित समाज की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके आवाज को उठा रही है। उनके हक और अधिकारों के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा सदन में केन्द्र सरकार से लड़ रही है।ताकि उनके हक और अधिकार से समझौता न हो। इस मौके पर एससी कमिटी के जिला उपाध्यक्ष सुदामा रविदास, मेहरमा उत्तरी जिला परिषद सदस्या ज्योति कुमारी, महागामा जिला परिषद सदस्या नगमा आरा, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार, महागामा प्रखंड अध्यक्ष एससी मोर्चा कपिल दास, मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, बीस सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अंजुलता सिन्हा, कांग्रेस नेता परवेज अख्तर, कुंदन पासवान, निर्मल कुमार सहित कई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button