बाराबंकी

बाराबंकी में जगन्नाथ रथयात्रा

शनि मंदिर से कैलाश आश्रम तक निकली यात्रा, भक्तों को मिला प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा सट्टी बाजार स्थित शनि मंदिर से शुरू हुई। यह घंटाघर, धनोखर चौराहा और नेबलेट चौराहा होते हुए कैलाश आश्रम पहुंची।

कैलाश आश्रम में भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। लंगर में सूखी मिठाई, कढ़ी-चावल और शरबत प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।

छाया चौराहे पर अखिल भारतीय सनातन महासभा ने रथयात्रा का स्वागत किया। यहां जल और प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, संगठन महामंत्री अजय तिवारी, महामंत्री अभिषेक रस्तोगी और प्रदेश अध्यक्ष राम लखन मिश्रा मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदेश महामंत्री मोहित वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रिशांष भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सरिता सिंह और मातृशक्ति जिला अध्यक्ष किरण तिवारी भी उपस्थित थीं। कश्यप समाज पिछड़ा एकीकरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कश्यप समेत कई गणमान्य लोगों ने भी रथयात्रा में हिस्सा लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button