अमेठी
भगवान जगन्नाथ की निकाली गई शोभयात्रा, भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को नगर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। यह शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से शुरू हुई। और अम्बेडकर तिराहा, राजर्षि तिराहा, गांधी चौक और सगरा तिराहा होते हुए देवी पाटन मंदिर पर समाप्त हुई।
घोड़े ने शोभायात्रा की अगुवाई की। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और जयघोष किया। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। डोल-नगाड़ों के साथ भगवान की झांकी सजाई गई थी। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस बल को तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। कस्बे में जगह-जगह पुलिस कर्मी मौजूद रहे। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

