मेरठ

मोहर्रम का हुआ आगाज, शिया समुदाएं ने पहने काले लिबास

शहर में 28 तथा जैदी फार्म में 29 जून से होगा जुलूसों का सिलसिला शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मोहर्रम का चांद नजर आते ही फिज़ा में गम की उदासी छा गयी, महिलाओं ने अपने गहने, चूड़ियां उतार दी और काले लिबास पहन कर शौहदाएं कर्बला के ग़म का आगाज़ किया। पुरूषों, बच्चों ने भी काले लिबास पहन लिए। शहर सहित जैदी फार्म, लोहिया नगर के इमामबारगाहों और अजाखानों में अलम-ए-मुबारक और ताज़िएं, ज़री सजा दिए गए। शौहदाएं कर्बला की मजलिसों एवं मातमपुर्सी का सिलसिला शुरू हो गया।

मौहर्रम कमेटी के संयोजक अलहाज सैय्यद शाह अब्बास सफवी द्वारा मौहर्रम के जुलूसों के समस्त कार्यक्रमों से गत दिनों जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। इस सम्बन्ध में उन्होने मौहर्रम जुलूसों के कार्यक्रमों में समुचित सुरक्षा व यातायात व्यवस्था, जुलूस मार्गो की मरम्मत, बिजली, पानी, सफाई के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसके अनुपालन में थाना कोतवाली, थाना देहली गेट, थाना नौचन्दी व सिविल लाईन में थाना प्रभारियों ने मौहर्रम कमेटी व जुलूसों के प्रबन्धकों की बैठक कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। इसी क्रम में सम्बन्धित थाना प्रभारियों ने मौहर्रम के जुलूसों के स्थान व रूट का निरीक्षण किया तथा मौहर्रम कमेटी के जिम्मेदारों व जुलूस प्रबन्धकों से वार्ता कर सुचारू व्यवस्था के लिये वार्ता की।

मौहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि शहर में 28 जून को 2 मौहर्रम से तथा जैदी फार्म में 29 जून 3 मौहर्रम से जुलूसों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यौम-ए-अशूरा (10 मौहर्रम) 6 जुलाई को होगा। जुलूसों में मातमी अंजुमनें-अन्जुमन इमामिया, दस्ता-ए-हुसैनी, अन्जुमन तन्जीम-ए-अब्बास, फौज-ए-हुसैनी जैदी फार्म, जुल्फिकार-ए-हैदरी लोहिया नगर, तथा हुसैनी सौगवार शौहदा-ए-करबला को मातम व नौहाख्वानी करके खिराजे अकीदत पेश करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button