साहेबगंज

कांग्रेस की संगठन सृजन 2025 के तहत की गई कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज में जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के अध्यक्षता में संगठन सृजन 2025 के तहत एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में साहिबगंज जिला के प्रखण्ड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौपा गया। साथ ही प्रदेश द्वारा प्राप्त निर्देशों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। संगठन सृजन 2025 के तहत सभी पंचायत/वार्ड में कमेटी का गठन किया जाना है। साथ ही बूथ लेवल पर भी कमेटी का गठन किया जाना है। इसके लिए भी सभी प्रखण्ड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं प्रखण्ड पर्यवेक्षकों को प्रदेश द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। 29 जून 2025 को बरहरवा में प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का संगठन सृजन 2025 के तहत जिला कमिटी एवं प्रखण्ड अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों और प्रखण्ड पर्यवेक्षकों के साथ बैठक निर्धारित की गई है। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड अध्यक्षों को अपनी सभी कमेटी के अधतन सूची के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम में मो कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफ़राज़ आलम, सद्दाम हुसैन, डॉ विमलदेव भगत मो बदरुद्दोजा, देवेंद्र ठाकुर, प्रेम बबलू सोरेन, प्रवेज आलम,रंजीत टुडू, राजेश सिंह, सतीश कुमार पासवान, मो औरंगजेब, ओम प्रकाश राय, कुमार निशांत, विकास चंद्र सिंह, मो शकील अहमद, सुभाष कुमार, कुमार निशांत, मो हन्नान, मुखलेसूर रहमान, मो खालिक शेख, मो मुरसलीम, मो.अब्दुल कादिर, मो आरिफ, निरंजन सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button