
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी/जायस : जायस में आज बृहस्पतिवार को इस्लामिक 1447 हिजरी की शुरुआत। मोहर्रम का दिखा चांद। कस्बे में मोहर्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जामा मस्जिद, मियां साहब का इमाम बारगाह सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों के किनारे झंडे लगाए गए है।
मोहर्रम के दौरान कस्बे में अंजुमन निकलती है जिसमें प्रमुख 7 वी और 10 वी की अंजुमन जो मियां साहब के इमाम बारगाह से निकलती है। जो जुलूस की शक्ल में मातम और कमा करते है, साथ ही नोहा पढ़ती है। शिया समुदाय के लिए यह महीना शोक का प्रतीक है। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के कर्बला में बलिदान को याद किया जाता है।
प्रशासन ने मोहर्रम को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतेज़ाम किए है। आज कस्बे में स्थित नौगाजी चौराहे पर बने पुलिस बूथ क्षेत्र का एसपी अपर्णा राजद कौशिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस मार्ग को लेकर ताजियेदारों से बातचीत की एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से मोहर्रम के त्यौहार को मनाएं जाने को लेकर अपील की। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह को निर्देशित किया।
मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है। इस महीने के दसवें दिन यौमे आशूरा मनाया जाएगा। कस्बे वासी इस पवित्र महीने को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ मनाने की तैयारी कर रहे है।

