हुल दिवस पर बरहेट में होगा कार्यकर्ता का महाजुटान- मो मारूफ
There will be a huge gathering of workers in Barhet on Hul Diwas- Mo Maruf

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। उधवा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में हुल दिवस मानने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह- झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपना राय रख। इस दौरान राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता है, सभी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सिपाही है। कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य तरीके से हुल दिवस मनाया जायेगा। पार्टी के केन्द्रीयित सचिव आदरणीय पंकज मिश्रा जी के निर्देशानुसार प्रखण्ड स्तरीय बैठक कर हुल दिवस सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श करने का निर्देश प्राप्त है। केन्द्रीय सचिव के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा । कहा राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के साथ राजमहल और उधवा प्रखण्ड से हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही कहा कि इस वर्ष देखा जा रहा है कि प्रत्येक पंचायत से सैकड़ों लोग उत्साह के साथ हूल दिवस मानने की तैयारी कर रहे है। बरहेट के पंचकठिया से सभा स्थल तक हजारों की संख्या में मशाल जुलूस निकल जायेगा। वही प्रखण्ड अध्यक्ष अय्यूब अली उर्फ बबुआ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता से अपील किया 30 जून को सुबह 8 बजे प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे, ताकि सभी कार्यकर्ता एक साथ रवाना हो सके। मौके पर प्रखण्ड सचिव विश्वजीत मंडल, समिति सदस्य नागपुर रहमान,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनवारूल हक, काजू मल्लिक, नेहरूल इस्लाम, संजय मंडल,आलमगीर आलम, जैनुल आबेदीन, बरनावास सोरेन, डॉली नाज़, फिरोज शेख, टीपू सुल्तान, शमसाद आलम,मंजूर आलम, इब्राहिम शेख, जहांगीर अली, जियाउल हक सहित अन्य मौजूद थे।



