अमेठी
जिले में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई भामाशाह की जयंती
सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यापारी ही आधुनिक युग के भामाशाह -डी एम सर्वाधिक पांच करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जिले में भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाली पांच कम्पनियों के मालिकों को सम्मानित किया गया। डी एम संजय चौहान ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यापारी ही आधुनिक युग के भामाशाह हैं। किसी भी व्यवस्था को संचालित करने के लिए संसाधन सबसे अधिक जरूरी है। व्यापारी टैक्सों का समय से भुगतान करके देश की इकोनॉमी को मजबूत करने के साथ सरकार चलाने में सबसे बड़े मददगार हैं।
व्यापारियों को लोक भवन में व्यापारी कल्याण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन देश के नामचीन और प्रतिष्ठित उद्योग पति राजेश अग्रहरि के संयोजन में हुआ है।
डिप्टी कमिश्नर जी एस टी अशोक गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। विधायक सुरेश पासी ने पांच बड़े व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव ने बताया कि जनपद अमेठी में सर्वाधिक करदाताओं क्रमशः एस0एल0एम0जी0 बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, सैनिक मोटर्स, गंगा बैग उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, महोना ट्रेडर्स तथा कप्तान ट्रेडर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजेश अग्रहरि को मिला भामाशाह सम्मान
जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भामाशाह सम्मान प्राप्त कर अमेठी का गौरव बढ़ाया है।इस कार्यक्रम में रविकांत गर्ग, रवीन्द्र त्रिपाठी के साथ सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाले प्रदेश के नामचीन व्यापारी शामिल हुए।

