पूर्व उपराष्ट्रपति के सुपौत्र ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद। कौशांबी स्थित शेखावत संस बिल्डिंग में शनिवार को फेदरलाईट ने अपना एक्सक्लुसिव एक्सपीरियंस सेंटर खोला। उद्घाटन पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरो सिंह शेखावट के सुपौत्र अभिमन्यु सिंह रजवी ने किया। इस अवसर पर वैवश्वान सेल्स कॉर्पोरेशन के प्रोप्रायटर वीरेंद्र प्रताप सिंह, फेदरलाईट ग्रुप के एसोसिएट डायरेक्टर किरन चेल्लाराम और फेदरलाईट ग्रुप के बिज़नेस हेड-डीलर मैनेजमेंट ज्ञानेंद्र सिंह परिहार मौजूद रहें।
मीडिया से बातचीत करते हुए किरन चेल्लाराम ने कहा कि इस सेंटर में वर्कस्पेस डिज़ाईन में लेटेस्ट ट्रेंड्स और डिज़ाईंस प्रदर्शित किए जाएंगे। इस नए शोरूम के साथ हम गाजियाबाद और एनसीआर के क्षेत्र में ज्यादा प्रभावी सेवाएं देंगे। गाजियाबाद में अपने इस नए एक्सपीरियंस सेंटर पर कॉर्पोरेट्स, छोटे व्यवसाय के मालिकों, उद्यमियों, आम जनता और सरकारी सेक्टर के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हैं कि वो आकर हमारे अत्याधुनिक डिज़ाईन और इनोवेटिव सॉल्यूशंस देखें, जिनके लिए फेदरलाईट मशहूर है। ग्राहकों को यहाँ पर वर्कस्पेस फर्नीचर के अनेक विकल्प मिलेंगे, जो किसी भी वर्कस्पेस को रचनात्मकता और उत्पादकता के केंद्र में बदल सकते हैं। स्टोर में प्रदर्शित फर्नीचर सॉल्यूशंस की विस्तृत श्रृंखला के साथ कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और डिज़ाईनर्स, बिज़नेस मालिकों तथा फैसिलिटी मैनेजर्स को ऐसे स्पेस बनाने की प्रेरणा देना है, जो न केवल ब्रांड की पहचान प्रदर्शित करें, बल्कि कार्य संस्कृति और वातावरण में होते परिवर्तन के अनुरूप ढलकर इनोवेशन और सफलता भी सुनिश्चित करें।


