खैरथल

वर्षों पुरानी त्रुटि का समाधान बने जनकल्याण शिविर ,लम्बित समस्याओं का हो रहा है समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल तिजारा। पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत लुहादेरा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं और वस्तुस्थिति की जानकारी शिविर एवं स्टॉल प्रभारी से ली और लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
वर्षों पुरानी त्रुटि का समाधान बना जनकल्याण शिविर में मिली राहत
पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर द्वारा सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है। बड़ली में आयोजित इस शिविर के दौरान रायपुर गांव निवासी नरसिंह पुत्र भीमला एवं लख्खीराम पुत्र श्री चंद, जाति जाट, ने वर्षों पुरानी एक समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा।
इन दोनों ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व अभिलेखों में उनके तथा उनके पिताओं के नाम में लंबे समय से त्रुटि बनी हुई थी, जिससे उन्हें कई सरकारी योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं अन्य कार्यों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। जब इस मामले को शिविर में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तो उन्होंने अत्यंत सहानुभूति और गंभीरता के साथ सुनवाई करते हुए नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया को मौके पर ही शीघ्रता से पूर्ण कर दिया। इससे वर्षों पुरानी परेशानी का समाधान कुछ ही घंटों में हो गया।
इस कार्यवाही से अभिभूत होकर नरसिंह और लख्खीराम ने प्रशासन और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा भावना और संवेदनशील शासन व्यवस्था का सजीव उदाहरण है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
30 को यहां लगेंगे शिविर
30 जून को उपखंड किशनगढ़ बास में मूसाखेडा एंव झिरण्डिया, उपखंड कोटकासिम में पुर एंव घीकाका, उपखंड मुंडावर में बासनी, खरेटा एंव गोपीपुरा, उपखंड टपूकड़ा में सलारपुर एंव मिठियावास, उपखंड तिजारा में ईशरोदा एंव बीछाला में कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिवरो का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button