जामताड़ा

तेलक्यारी गांव में मां विपतारिणी पूजा धूमधाम से संपन्न, भक्ति में डूबा रहा माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जामताड़ा :  कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलक्यारी गांव में प्रतीक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां विपतारिणी पूजा का आयोजन पूरे धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने व्रत रखकर माता की पूजा अर्चना की और पूजन के उपरांत एक-दूसरे को लाल धागा एवं सिंदूर लगाकर माता का आशीर्वाद लिया।
पूजा कार्यक्रम की अगुवाई पंडित सुबोध दत्त एवं मुख्य जजमान के रूप में की गई। उन्होंने वैदिक विधि-विधान एवं शुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ पूजा सम्पन्न कराई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में रंगा नजर आया। मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं ने बताया कि यह पूजा वे अपने पति की लंबी उम्र, सुख-शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए करती हैं। विपतारिणी माता को संकट हरने वाली देवी के रूप में पूजनीय माना जाता है, और मान्यता है कि इस व्रत से पारिवारिक सुख-संपन्नता प्राप्त होती है। पूजा उपरांत तेलक्यारी गांव की समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच सरबत व महाप्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया और अपने-अपने परिवार के मंगल की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुमन दत्ता, बीटू दत्ता, राहुल दत्ता, गणेश दत्त, वापी सेन, सोनू सेन पार्थो दत्त लालतू दत्त सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूजा को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। ग्रामीणों ने कहा कि यह पूजा हमारी सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button