गोड्डा

एक ही गांव से मां – बेटा और एक 13 साल का किशोर लापता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गोड्डा : जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलडीहा गांव से एक सप्ताह के अंदर तीन लोग अलग अलग दिनो में लापता हो गए । इस प्रकार की घटना से परिजनो सहित ग्रामीण भी चिंतित एवं परेशान हैं।
पहली घटना बीते 2 जून 2025 की है , जहां ग्राम कमलडीहा निवासी संजीव कुमार लू के 13 वर्षीय पुत्र समर कुमार लू शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच मोटर पंखा खरीदने के लिए स्थानीय बाजार पथरगामा गया था। वह टोटो से पथरगामा के स्थानीय टोटो स्टैंड, महेंद्र स्वर्णकार की दुकान के समीप उतरा, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटा। शाम होते-होते जब समर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे कई स्थानों पर ढूंढा। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पथरगामा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया।
अब तक समर कुमार को लापता हुए 26 दिन बीत चुके हैं, लेकिन न तो समर का कोई पता चला है और न ही प्रशासन कोई ठोस जानकारी दे पाया है।
 वही दूसरी घटना गत 09 जुन कि है जहां एक महिला मीना देवी व उनके 09 वर्षीय
पुत्र देव कुमार साह घर से लापता है। इसको लेकर तीनों लापता हुए महिला एवं दोनों किशोर की बरामदगी को लेकर परिजन पथरगामा थाना से लेकर जिला मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी तक गुहार लगा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को दोनों ही लापता हुए लोगों के परिजनों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर गुमशुदा हो गए तीनों के बरामदगी की गुहार लगाई। जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस काफी तत्परता से इस मामले को सुलझाने में लगी है जल्दी इस दिशा में सफलता मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button