मेरठ

युवाओं को मॉनिटर करने में सशक्त एम्प्लॉयबिलिटी इंडैक्स कारगर: जयंत चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। कौशल विकास, उद्यमशीलता मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चैधरी ने ‘स्किल्स फॉर द फ्यूचरः ट्रांसफोर्मिंग इंडियाज़ वर्कफोर्स लैण्डस्केप’ का अनावरण किया, जिसे इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पीटेटिवनेस द्वारा विकसित किया गया है।

इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पीटेटिवनेस द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट एक स्वतन्त्र प्रयास है। सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध आंकड़ां पर आधारित यह रिपोर्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यवसायिक वितरण तथा तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा और वर्कफोर्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भारत में कौशल परिवेश का विस्तृत मूल्यांकन करती है। श्री चौधरी ने सुझाव दिया कि आज के बदलते आर्थिक एवं तकनीकी परिवेश में युवाओं के लिए रोज़गार की संभावनाओं पर शिक्षा एवं कौशल के प्रभाव को मॉनिटर करने में सशक्त एम्प्लॉयबिलिटी इंडैक्स कारगर हो सकता है। एमएसडीई के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि कौशल अकादमिक जांच का क्षेत्र है। इस संदर्भ में उन्होंने कौशल से संबंधित आंकड़ों एवं प्रमाणों के संग्रह तथा कौशल, शिक्षा एवं कार्य क्षेत्रों में संरचनात्मक बदलावों की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button