मेरठ
महापंचायत में पहुंचेगा किसान दलबल के साथ, 2 जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर जुटान
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों से महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक महत्वपूर्ण पंचायत जनपद मेरठ के ब्लॉक हस्तिनापुर के ग्राम सदरपुर में आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के गांव पहुंचने पर किसानों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस पंचायत में भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। पंचायत के दौरान चौधरी संजीव तोमर ने ग्राम सदरपुर निवासी प्रधान पुत्र सुशील कुमार को टोपी पहनाकर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, वहीं अकबर मनोज को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर चौधरी संजीव तोमर ने आगामी 2 जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर होने वाली “किसान सम्मान बचाओ महापंचायत” में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
पंचायत में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, राष्ट्रीय सलाहकार इंदरजीत शागवान, शुभम लाबा, एस.पी. सिंह, अमित चौधरी, नवीन, आकिल राणा, गुल्लू पहलवान, दीपक तोमर, हसीर, पवन त्यागी, सादिक, हारून, निखिल चौधरी, शहजाद मलिक, इस्तकार अब्बासी, ईरशाद, सचिन चौधरी, हनी बालियान, शिराजू, अफजाल जहीर आदि मौजूद रहे।


