सिंगरौली

एनसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा” का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सोमवार को नॉर्दर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय, सभी परियोजनाओं व इकाइयों में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का समापन हुआ। इस वर्ष यह पखवाड़ा 16 जून से 30 जून 2025 तक मनाया गया। इस दौरान कंपनी में वृहद स्तर पर स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों जैसे – एकल प्लास्टिक की रोकथाम, बेहतर कचरा प्रबंधन, कूड़े हेतु डस्ट्बिन का प्रयोग, कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई, कॉटन व जूट के थैले के प्रयोग को बढ़ावा, साफ एवं शुद्ध पानी का उपयोग, स्वच्छता जागरूकता रैली इत्यादि का आयोजन किया गया था।
एनसीएल मुख्यालय में समापन समारोह का आयोजन अधिकारी क्लब में किया गया, समारोह के दौरान महाप्रबंधक (कल्याण)  राजेश त्रिवेदी, मुख्यालय स्तरीय श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छता पखवाड़ा” 2025’ के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एनसीएल परिसर को साफ सुथरा रखने वाले स्वच्छता –साथियों को भी सम्मानित किया गया। एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button