मेरठ

आरक्षण जाटों का हक, एकजुट होकर आंदोलन करना होगा: कलवानिया

-अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की संवाद बैठक आयोजित, जाट इतिहास और जाट आरक्षण पर विशेष चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ।अन्तर्राष्ट्रीय जाट संसद की जाट संवाद बैठक का आयोजन बॉम्बे बाजार आबूलेन स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में किया गया, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया के मुख्य आतिथ्य, संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बाफ़र की अध्यक्षता और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय महासचिव नितिन बालियान के संचालन में हुई।

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे और जाट आरक्षण के मुद्दे पर खुलकर विचार रखे। कलवानिया ने कहा कि आरक्षण जाटों का हक है और समाज को एकजुट होकर पुन आंदोलन खड़ा करके आवाज को बुलंद करना होगा और हम सब मिलकर आरक्षण लेकर रहेंगे, अगर सरकार ने वादा खिलाफी की तो इसके परिणाम 2027 के चुनाव में भुगतने पड़ेंगे, साथ ही समाज में सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और समाज को जागरूक किया जाएगा। संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बाफ़र ने जाट संवाद बैठक को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया और आगामी दिनों मे संगठन विस्तार के मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया।

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए और जाट आरक्षण के लिए आगामी दिनों में आंदोलन करने का भी आह्वान किया। और अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के इस आयोजन पर भी शुभकामनाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय महासचिव नितिन बालियान ने जाट समुदाय के इतिहास को डिजिटल करने व शिक्षित जाट समुदाय हो, महिला शिक्षा, दहेज ओर तलाक के मामलो सहित सामाजिक विषयों पर पर बात रखी और कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निर्मित अखंड भारत के महानायक सर छोटूराम जी जीवन दर्शन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के सभी पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चौधरी साहब की विशाल प्रतिमा स्थापित करने व मेट्रो स्टेशन का नामकरण करने की माँग की गई।

इस दौरान सम्राट मलिक जिला पंचायत सदस्य, अनुज चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष , शक्ति मलिक, अजय चौधरी उर्फ भोल्लर ढढरा,सुशांत राठी, नितिन अत्री, अमित तोमर सूप, मोनू दहिया, निखिल राव, बलदेव कलवानिया, अनिल डागर, देवराज मलिक, सुहैल चौधरी, जुगेंद्र सिंह तालियान, राजकुमार चौधरी, रोहित चाहर, प्रणव अहलावत, नरेंद्र मलिक, विनोद तेवतिया, विनोद चिकारा, शोभित तोमर, देवेश चौधरी, सुबोध चौधरी, हरेंद्र राठी, अनुज राठी, इत्यादि सैकड़ों की संख्या अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारी ओर समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button