अमेठी

देवीपाटन मंदिर में जलभराव को लेकर व्यापारी नेता ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

उच्च स्तरीय टीम बनाकर जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में जल भराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारी नेताओं के साथ डीएम संजय चौहान से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौपते हुए मंदिर में कराए जा रहे कायाकल्प की जांच करने की मांग की। व्यापारी नेता का आरोप था कि वंदन योजना के तहत मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी का कारण है कि मंदिर में इतिहास में पहली बार जल भराव हुआ।
दरअसल अमेठी के गौरीगंज रोड पर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का सरकार की महत्वाकांक्षी बंदन योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। मंदिर के कायाकल्प के लिए सरकार ने एक करोड़ 52 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी।इसके बाद मंदिर में काम शुरू हुआ। लेकिन सोमवार को हुए तेज बारिश की वजह से पूरा मंदिर परिसर तालाब में तब्दील हो गया जिसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारी नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम संजय चौहान को शिकायती पत्र देते हुए मंदिर में का कराई जा रहे काम का उच्च स्तरीय टीम बनाकर जांच कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि देवी पाटन मंदिर राजा महाराजाओ।द्वारा बनवाया गया तो आस्था का केंद्र है।हिन्दू धर्म की आस्था के साथ नगर पंचायत खिलवाड़ कर रही है।सनातन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार द्वारा वंदन योजना चलाई जा रही है जिसमे करोड़ो रूपये नगर पंचायतों को दी जा रही है।इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मां के मंदिर में पानी भर गया और गर्भ गिरी तक नाली का गंदा पानी चला गया।वंदन योजना के तहत एक करोड़ 52 लाख रुपए से मंदिर का कायाकल्प हो रहा है जिसमे जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।इसी का कारण है कि मंदिर में जलभराव हुआ और गर्भ गृह तक नाली का गंदा पानी गया।
जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि लगभग 32 वर्ष की आयु में अभी तक बहुत बारिश देखा है लेकिन अभी तक बारिश का गंदा पानी माता जी के आसान तक नहीं पहुंचा था प्रदेश में योगी सरकार ने मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु तमाम योजनाओं को लागू कर रखा है वहीं पर कुछ लापरवाह लोगों की वजह से लोगों की आस्था पर आघात लगा रहा है अगर मंदिर प्रशासन लापरवाही कर रहा है तो जिम्मेदारी से इस्तीफा देना चाहिए एक करोड़ 54 लाख में यदि 54 लाख भी खर्च हो गया होता तो मंदिर की व्यवस्था देखने लायक होती इस मौके पर जिला प्रभारी राम जी अग्रहरि जिला संरक्षक राकेश लोहिया जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल युवा जिला महामंत्री पवन बैसय नगर अध्यक्ष गौरीगंज शिवांशु अगरहरी आदि पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button