रामपुर शाहबाद
भाजयुमो ने बैठक कर दिलाई भाजपा की सदस्यता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय शाहबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता एंव भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अनुज चौहान ने की। उन्होने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। और युवाओं से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। इस मौके पर सचिन कुमार,संजय कुमार रखानी,नितेश उपाध्याय और राकेश को युवा मोर्चा में शामिल किया गया। सभी ने मिल-जुल कर राष्ट्र हित में काम करने की शपथ ली। बैठक के दौरान ही भाजपा के पूर्व जिला महामन्त्री सुरेश बाबू गुप्ता ने सभी को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनुज चौहान,सचिन मौर्य,वीरेश शर्मा, राकेश प्रधान,अनिल कश्यप, रामानन्द पाण्डेय,कृष्णपाल सिंह, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।



