झांसी

बच्चों के मुंह , हाथ पैर पर हो रहे फफोले 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झांसी l बारिश में बैक्टीरियल संक्रमण का असर देखने को मिल रहा है। बच्चे इंपोटिगो रोग की चपेट में आने लगे हैं । यह संक्रमण 12 वर्ष तक के बच्चों में होता है जिसमें दो से 5 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसमें मुंह,हाथ पैर आदि जगहों पर फफोले या घाव हो जाते हैं उपचार में देरी होने पर संक्रमण फैल जाता है। विगत दिवस मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में करीब 23 बच्चे इसके संक्रमण के उपचार हेतु आए।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग अध्यक्ष डॉ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के मौसम में स्ट्रैप्टॉ कोकस बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं यह बच्चों को तेजी से संक्रमित करते हैं बच्चों के को जाने से अथवा किसी अन्य वजह से जब यह फट जाता है तो फफोले से निकलने वाले संक्रमण से त्वचा पर पपड़ी बन जाती है इसके साथ ही गांव होना शुरू हो जाता है तथा यह तेजी से फैलता है । इससे बचाव के लिए बच्चों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए उमस में सूती एवं ढीले कपड़े पहन कर रखा जाए और पानी का फफोला दिखाई दे तो डॉक्टर की तुरंत सलाह लेनी चाहिए ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button