मेरठ
स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में बच्चों का हुआ जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ 1 जुलाई से विद्यालय पहुंचे छात्राओं को तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर तथा विद्यालय को गुब्बारों आदि से सजाकर किया गया।
ज्ञात हो कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण ग्रीष्म अवकाश के उपरांत विद्यालय खुलने पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र मेरठ के प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश के उपरांत विद्यालय पहुंचे बच्चों में बहुत उत्साह और खुशी थी विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ द्वारा बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा बच्चों से ग्रीष्म अवकाश के दौरान उनके द्वारा किए गए क्रियाकलापों को जानते हुए एवं अनुभवों को साझा करते हुए माहौल को खुशनुमा बनाया गया। इस दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिका आंचल गुप्ता सुमन लता बंसल विनीता देवी हुमा शाहिद शिखा शर्मा आदि उपस्थित रहे


