विद्युत कटौती,व्यापारी उत्पीड़न की शिकायत जल्द दूर होगी : बनवारी लाल कंछल
किसी व्यापारी की समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या :हरिशंकर जायसवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल एवं सचिन कंछल प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री उत्तर प्रदेश के अमेठी आगमन पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में अमेठी जनपद की 33 बाजारों के पदाधिकारी व अमेठी के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

जिसमें श्रीदेवी पाटन मंदिर से होटल इंटरनेशनल मुंशीगंज रोड अमेठी तक सैकड़ो मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहनों एवं गाजे बाजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की यह काफिला श्रीदेवी पाटन मंदिर से प्रारंभ होकर इंटरनेशनल होटल मुंशीगंज रोड पर समाप्त हुआ इसके उपरांत व्यापारियों द्वारा आयोजित की गई सभा संपन्न हुई जिसमें अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा अमेठी जनपद की 33 बाजारों से आए हुए पदाधिकारी ने अपने बाजार की समस्या लिखित और मौखिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से बिजली कटौती के संदर्भ में तथा व्यापारी उत्पीड़न के संदर्भ में सर्व छापे के संबंध में और अमेठी नगर पंचायत विस्तार के संबंध में अपनी-अपनी बातें रखी टीकर माफी बाजार के प्रमुख व्यवसाई मनोज जायसवाल ने अपने ऊपर हुई धोखाधड़ी के संदर्भ में अपनी बात रखी और लिखित रूप से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया इस सभा का संचालन जयप्रकाश लोहिया एवं धर्मेंद्र नाथ शुक्ल ने किया अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी व्यापारी समस्याओं को सुनकर अपने भाषण में इन समस्याओं को 10 दिवस के अंदर समाप्त करने की बात कही जिससे सभी व्यापारीगण संतुष्ट हुए और प्रदेश अध्यक्ष जी को बहुत-बहुत बधाई दी वहीं अपने भाषण में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि किसी बाजार के किसी व्यापारी की समस्या वह मेरी व्यक्तिगत समस्या है और उसे निराकरण करने के लिए चाहे जितनी भाग दौड़ करनी पड़े चाहे जिस मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर या आंदोलन करके उन व्यापारिक समस्याओं को दूर किया जाएगा।

जिससे व्यापारी जनपद में सुरक्षित रह सके और जिला अध्यक्ष ने जिन बाजारों में संगठन नहीं बना है वहां भी व्यापारी हितों के लिए संगठन बनाने के कार्य पर जोर दिया जिससे व्यापारी के साथ न्याय हो सके इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ,जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति ,जिला कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक आर्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप कसौधन, अमेठी नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी ,महामंत्री अनूप कश्यप, कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, गौरीगंज नगर संरक्षक अजय अग्रवाल, जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं अमेठी नगर के सैकड़ो व्यापारी गण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

