मेरठ

एमआईईटी और ईवी सपोर्ट सिस्टम्स के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में शोध व नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और ईवी सपोर्ट सिस्टम्स कंपनी के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य अनुसंधान आधारित परियोजनाओं में मिलकर कार्य करना और छात्रों को औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
यह समझौता एमआईईटी के कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सिंह और ईवी सपोर्ट सिस्टम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव सिंह, डॉ कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. रोहित अग्रवाल, डॉ. विनीत कुमार और प्रवीण कुमार चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।
इस एमओयू के अंतर्गत ईवीएसएस कंपनी तकनीकी समस्या, उद्योग से जुड़ी जानकारियां और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। वहीं एमआईईटी फैकल्टी और छात्रों की टीम के साथ आवश्यक प्रयोगशालाएं, तकनीकी संसाधन और अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा दोनों पक्षों द्वारा की जाएगी। बौद्धिक संपदा जैसे सॉफ्टवेयर कोड, डिजाइन आदि दोनों संस्थानों की संयुक्त स्वामित्व में होगी।
कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने कहा की यह समझौता छात्रों के लिए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने, शोध क्षमताओं को निखारने और देश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button