सिंगरौली

सरस्वती स्कूल के छात्र शिवेन्द्र का इंस्पायर अवार्ड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिला से राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय विन्ध्यनगर के छात्र शिवेन्द्र कुमार शाह का चयन हुआ है, कम उम्र के छात्र का चयन होने की खबर आने के बाद सम्पूर्णं शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त है। माॅडल तैयार करने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले आचार्य विजय कुमार तिवारी(व्याख्याता) भौतिकी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बताया की यह प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट विद्याालय सीधी क्र. 1 में 27 व 28 जून 2025 को आयोजित की गई जिसमें सीधी,सिंगरौली और रीवा के छात्र शामिल रहे, सिंगरौली की ओर से सरस्वती विन्ध्यनगर के कक्षा 9वीं छात्र शिवेन्द्र कुमासर शाह शामिल हुए जिन्होने सभी साथी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
छात्र की उपलब्धि पर प्राचार्य नें किया सम्मानित- छात्र की इस सफलता पर जहाॅ समूचा विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त वहीं प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे ने प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर भैया का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करते हुए शुभाशीष प्रदान किया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुभकामनाएॅ दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button