बागपत

बड़ौत में होगा पूज्य संत 108 नयन सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश

बड़ौत : बड़ौत नगर को एक बार फिर धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत करने जा रहा है एक ऐतिहासिक क्षण – जब परम पूज्य जागृतिकारी संत 108 श्री नयन सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश नगर में संपन्न होगा।
 कार्यक्रम विवरण:
 तारीख: 3 जुलाई 2025, दिन – बृहस्पतिवार
 समय: प्रातः 7:30 बजे
 स्थान: एचपी पेट्रोल पंप, निकट छपरौली रोड, बड़ौत
 2 जुलाई को रमाला से बावली के लिए करेंगे मंगल विहार
इससे एक दिन पूर्व, अर्थात् 2 जुलाई 2025 को, परम पूज्य मुनिश्री रमला से बावली के लिए मंगल विहार करेंगे। विहार के दौरान रास्ते में श्रद्धालुजन उनकी वंदना, आशीर्वचन और दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे
 3 जुलाई को नगर में स्वागत की भव्य तैयारी
3 जुलाई को बड़ौत नगर में मुनिराज के भव्य मंगल प्रवेश के लिए नगरवासियों, जैन समाज और अनेक धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा, पुष्पवर्षा, मंगल कलश, गजरथ, भजन संध्या सहित कई आयोजनों की योजना बनाई गई है।
संतश्री के स्वागत के लिए नगर को झंडियों, तोरण द्वारों, रंगोली और पुष्प सज्जा से अलंकृत किया जा रहा है।
बड़ौत दिगम्बर जैन समाज समिति ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूज्य संतश्री के दर्शन, आशीर्वचन और आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button