गोड्डा
नगर थाना द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान
सभी वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से की गई जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : यातायात सुरक्षा को लेकर गोड्डा पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम नगर थाना कि पुलिस द्वारा थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से सभी वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान नगर थाना प्रभारी दिनेश माहली ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से और सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत सभी प्रकार के वाहनों को रोककर चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जिनकी जांच रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई, उनसे पूछताछ की गई और कुछ लोगों के वाहन कागजात भी जांचे किए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं।



