रामपुर शाहबाद
बैंक की गलती से दूसरे खाते में क्रेडिट हुई 33 लाख रुपए की धनराशि
गुप्ता ट्रेडर्स के मालिक ने रकम वापस लौट आई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बैंक की गलती किसी भी खाता धारक को कितना परेशानी में डाल सकती है इसका अंदाजा लगाना शायद बैंक कर्मचारियों के बस की बात नहीं। 2 जुलाई को शाहबाद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पंजाब नेशनल बैंक मैं गुप्ता ट्रेडर्स के खाते में 33 लाख रुपए की धनराशि क्रेडिट कर दी गई। जब 33 लाख की धनराशि खाते में क्रेडिट हुई तब गुप्ता ट्रेडर्स के मालिक खाता संचालक सुरेश बाबू गुप्ता ने बैंक से संपर्क किया। जिस पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा शाहबाद के शाखा प्रबंधक ने अपनी क्लेरिकल मिस्टेक मानते हुए पंजाब नेशनल बैंक के खाता संचालक सुरेश बाबू गुप्ता से वह धनराशि चांद ट्रेडिंग कंपनी शाहबाद में क्रेडिट कराने की रिक्वेस्ट की। मानवियता का परिचय देते हुए सुरेश बाबू गुप्ता ने वह धनराशि चेक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में चांद ट्रेडिंग कंपनी के खाते में जमा कराई और बैंक को भी सख्त हिदायत दी कि ऐसी गलती बैंक दोबारा न करें जिससे खाताधारक मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त हो जाएं।



