रामपुर शाहबाद
पिता ने पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप पुलिस से की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम मडैयान झाऊ निवासी कल्यान सिंह पुत्र नत्थू के दो बेटे हैं दोनों ही शादी शुदा है और अलग अलग रहते हैं और अपना खाते कमाते हैं। कल्यान सिंह अपने दोनों बेटों से अलग रहते है। कल्यान सिंह का बड़ा बेटा जगत सिंह जो कि पिछले काफी समय से आए दिन रोजाना मुझे और मेरी पत्नी रामवती के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करता रहता है। बृहस्पतिवार को मेरे बड़े बेटे जगत सिंह ने घर में आग लगा दी जिससे घर का सारा सामान जल गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया कल्याण सिंह ने पुलिस से गुहार लगाते हुए अपने बेटे जगत सिंह पर कार्रवाई की मांग की है



