बरेली

स्कूल विलय का विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों शिक्षक

सरकार के फैसले के खिलाफ भरी हुंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शुक्रवार को सड़कों पर  शिक्षकों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में ‘शिक्षा बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले शिक्षकों ने गांधी उद्यान से बाइक रैली निकाली। यह रैली सरकार के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें 50 से कम छात्रों वाले विद्यालयों को दूसरे स्कूलों में विलय करने की योजना है।
रैली का नेतृत्व कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। अगर सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और जबरन विलय थोपने की कोशिश की, तो बरेली से लखनऊ तक और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों पर विलय के लिए सहमति देने का दबाव बना रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाला है।
 परिषदीय स्कूलों के विलय का विरोध तेज होता जा रहा है। बरेली में शुक्रवार को सैकड़ों शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार के फैसले का विरोध किया। बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली।
बरेली में सड़कों पर शुक्रवार को शिक्षकों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में ‘शिक्षा बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले शिक्षकों ने गांधी उद्यान से बाइक रैली निकाली। शिक्षकों का कहना है कि यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बजाय उसे और कमजोर करेगा। विरोध प्रदर्शन में केवल शिक्षक संगठन ही नहीं, बल्कि विभिन्न ट्रेड यूनियन, सामाजिक संगठन और छात्र संगठन भी एकजुट होकर शामिल हुए। सभी ने एक सुर में सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर गूंजे विरोध के स्वर गांधी उद्यान से शुरू हुई यह बाइक रैली चौकी चौराहा, चौपुला महादेव पुल, सिटी, किला पुल से होते हुए मिनी बाइपास, इज्जत नगर ओवर ब्रिज, आईवीआरआई, डेला पीर चौराहे, स्टेडियम और श्याम गंज से वापस गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। रैली के दौरान शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर ले रखे थे, जिन पर विलय विरोधी नारे लिखे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button